RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुरू की ऐतिहासिक परंपरा”हमारी लाडो-हमारी शान” पर सेमिनार आयोजित।

खराब लिंग अनुपात वाले गांवों में लड़की के जन्म पर कुआं पूजन में प्रशासन सांझा करेगा खुशियां!सरकार जन्म से लेकर शिक्षा व शादी तक उठा रही लड़कियों की जिम्मेदारी :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 17 नवंबर।उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने सभागार भवन में “हमारी लाडो-हमारी शान” पर आयोजित सेमिनार में जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे लड़का व लड़की में कोई फर्क ना करें। दोनों के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम करें। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगले माह से जिन गांवों में लिंग अनुपात बहुत खराब है उन गांव में लड़की के जन्म पर प्रशासन की ओर से कोई एक सरकारी प्रतिनिधि कुआं पूजन में शामिल होकर खुशी में सम्मिलित होगा। इस ऐतिहासिक परंपरा को शुरू करने में उपायुक्त ने सभी नागरिकों का साथ, समर्थन और सहयोग मांगा।

कार्यक्रम को संबोधित करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की ओर से आयोजित एक आह्वान कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ हमारा अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार जन्म से लेकर शिक्षा व शादी तक लड़कियों की जिम्मेदारी उठा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के इस संकल्प को साकार करने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। ऐसे में सभी नागरिक बेटियों को शिक्षा से लेकर खेल तक बराबरी का मौका दें ताकि जीवन में अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने गोलगप्पा बेचने वाले उदय सैनी द्वारा बेटी के जन्म पर मुफ्त में गोलगप्पे खिलाने की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि एक वे मां-बाप है जो बेटी होने पर इतनी खुशी जाहिर करते हैं। वहीं आज भी समाज में कुछ ऐसे मां-बाप हैं जो बेटी को बोझ मानते हैं। हमें ऐसा भेदभाव नहीं करना चाहिए।
इस मौके पर वाह फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया। मंच संचालन डा पंकज गौड़ ने किया। कार्यक्रम में स्लम एरिया की 50 बेटियों को भी बुलाया गया जिन्हें एक एनजीओ की तरफ से शिक्षा दी जा रही है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस, एएसपी प्रबिना पी, सीएमओ डॉ रमेश चंद्र आर्य, डीडीपीओ आशीष मान, सीडीपीओ सरला व रामानंद अग्रवाल के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बेटे की लालसा रखने वालों पर नाटक के जरिए किया कटाक्ष

सभागार भवन में आयोजित “हमारी लाडो-हमारी शान” सेमिनार में वाह फाउंडेशन की सांस्कृतिक टीम ने सपना की सच्चाई देश की भलाई नाटक के माध्यम से बेटे की लालसा रखने वाले लोगों पर कटाक्ष किया। बीच-बीच में हंसी के पल भी आए जब नारद मुनि की इस नाटक में एंट्री हुई और उन्होंने अपने ही अंदाज में सभी को समझाया कि बेटियां ही सृष्टि को चलती हैं।

कार्यक्रम में पांच बेटियों का जन्मदिन मनाती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

पांच बेटियों का पहला जन्मदिन मनाया

इस कार्यक्रम में पांच छोटी बेटियों का पहला जन्मदिन भी मनाया गया। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इन बेटियों के पहले जन्मदिन पर इनके मां-बाप को बधाई दी साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किया। इस मौके पर केक काटकर खुशियां मनाई गई।

केंद्र बिंदु में रही तीन आला अधिकारी

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) तथा उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस) व एएसपी प्रबिना पी आइपीएस सभी वक्ताओं के संबोधन के केंद्र में रही। इन अधिकारियों का इतने बड़े पद तक पहुंचाना सभी के लिए एक आशा की नई किरण भी पैदा कर रहा है। कार्यक्रम के बाद महिलाओं व लड़कियों में इन आला अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बागमती नदी में डूबने से 03 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में गरबा डांस प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे युवाओं से संवाद।

rktvnews

स्‍वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए नामांकित होना कंतारा टीम के लिए गौरवशाली पल है : अभिनेता और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी

rktvnews

भोजपुर:जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment