RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला प्रशासन सख्त:सीएमआर आपूर्ति नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक के विरुद्ध हुई प्राथमिक की दर्ज।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)07 अगस्त।आज सहकारिता विभाग में सी एम आर आपूर्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई जिसमें ज़िला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दिनांक 10/08/2025 तक सभी पैक्स एवं मिलों को शत प्रतिशत सी एम आर आपूर्ति पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में सभी संबंधित विभागीय प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी लाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक, जिला सहकारिता बैंक, वैशाली, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं सभी संबंधितों को ससमय कार्य पूर्ण किए जाने हेतु निदेशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि ससमय सी एम आर आपूर्ति नहीं किए जाने की स्थिति में सीएमआर लंबित रखने वाले पैक्स/मिल तथा संबंधित पदाधिकारी पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि वैशाली जिला अंतर्गत कतिपय पैक्स एवं मिलों द्वारा सीएमआर की आपूर्ति लंबित है। इस संबंध में आपूर्ति लंबित रखने वाले पैक्स जैसे लावापुर, नारायण, मोहम्मदपुर एवं सरमसपुर पर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक दर्ज की गई है। बैठक में अपर समाहर्ता वैशाली, वरीय उपसमाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली तथा सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:डुमरांव विधायक ने सुदामा प्रसाद के पक्ष में चलाया जनसम्पर्क अभियान, कहा – मोदी सरकार के दिन पूरे, आरके सिंह की हवा खराब😳

rktvnews

भूमि अधिग्रहण के बाद ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू हो जाएगा: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलैंडर का लोकार्पण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि।

rktvnews

मोतीहारी:प्रतिबंधित दवाओं के क्रय विक्रय पर कठोर कार्रवाई की जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment