RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को स्‍मरण किया।

RKTV NEWS/11 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।
प्रणव मुखर्जी को एक उत्कृष्ट राजनेता की संज्ञा देते हुए श्री मोदी ने उन्हें एक प्रशासक बताया और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा:

“श्री प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर स्‍मरण करता हूं। प्रणब बाबू एक उत्‍कृष्‍ट सार्वजनिक व्यक्तित्व, एक असाधारण राजनेता, एक अद्भुत प्रशासक और ज्ञान के सागर थे। भारत के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है। वे सभी क्षेत्रों में आम सहमति बनाने की एक अद्वितीय क्षमता रखते थे और यह शासन में उनके समृद्ध अनुभव और भारत की संस्कृति एवं लोकाचार की उनकी गहरी समझ के कारण था। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके स्‍वप्‍न को साकार करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।”

Related posts

30 एकड़ में बन रहा है प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क।

rktvnews

मुजफ्फरपुर के समाहरणालय स्थित जिला अभिलेख प्रकोष्ठ का हुआ निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से मुलाकात की; एआई नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर बातचीत की।

rktvnews

देवघर: उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विधि व्यवस्था को ले डीएम और एसपी की संयुक्त बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment