RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतीहारी:फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम!जिले के लैब टेक्नीशियन का हुआ प्रशिक्षण।

मोतिहारी/बिहार 16 नवंबर। सदर अस्पताल परिसर स्थित जी एन एम पारा मेडिकल छात्रावास में 3 साइट के 15 लैब तकनीशियनों, जीएनएम, बीसीएम, बीएचएम, भीबीडीएस को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि फाइलेरिया रोग के संभावित मरीजों की पहचान के लिए पाँच प्रखंडों के चिह्नित साइटों पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा नाइट ब्लड सर्वे अभियान संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मोतिहारी शहरी क्षेत्र,घोड़ासहन, रक्सौल, बंजरिया,तुरकौलिया में 3 नये साइट यथा दो स्थाई एवं एक अस्थाई साइट का चयन करते हुये प्रत्येक साइट से 300-300 कुल 900 स्लाइड का संग्रहण करना है। नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक साइट पर अलग अलग तीन दलों का का गठन किया जाना है। राज्य के निर्देशानुसार प्रत्येक दल में चार स्वास्थ्यकर्मी होना आवश्यक है। सभी दलों में एक-एक एलटी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जाँच स्थल पर बीसीएम /बीएचएम ,सी एचओ, जीएनएम ,भीबीडीएस कैंप इंचार्ज एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी रहेंगें। साथ ही संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता,ऑगनबाड़ी, सेविका, जीविका एवं जनप्रतिनिधि भी मोबिलाइजर के रूप में कार्य करेंगे।

रात के 8:30 से 12 बजे तक लिए जाते हैं रक्त के नमूने

वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि इस अभियान में रक्त के नमूने रात के 8:30 से लेकर 12 बजे तक लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि रात में सैंपल लेने का मुख्य कारण है कि इस समय फाइलेरिया के परजीवी ज्यादा एक्टिव होते हैं। ब्लड सैंपल कलेक्शन के बाद 24 घंटे के अन्दर स्टैनिंग की प्रक्रिया को करा लिया जाएगा।

माइक्रो फाइलेरिया दर 1प्रतिशत या अधिक होने पर चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि जाँच के दौरान माइक्रो फाइलेरिया दर 1प्रतिशत या अधिक होने पर 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें 2 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की गोली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में खिलाई जाएगी।

Related posts

प्रदेश के विकास में बुंदेलखंड का अहम योगदान : नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

नारनौल:सीएम ने वीसी के जरिए ली 55वीं हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक!महेंद्रगढ़ जिला के लिए 26.9 करोड़ की परियोजनाओं को तय अवधि में पूरा करने के निर्देश

rktvnews

नारनौल:एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने आमजन को मत डालने के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को किया रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, जन शिकायत, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक पौधा आपके कार्यक्रम हेतु किया गया प्रचार।

rktvnews

भोजपुर: सिविल सर्जन की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व यक्ष्मा दिवस।

rktvnews

Leave a Comment