RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण: गैस की कालाबाजारी को ले होटलों का निरीक्षण,घरेलू सिलेंडर बरामद,प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)19 मार्च।सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा के द्वारा बुधवार संध्या पहर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर मोतिहारी कृष्णकांत के साथ मोतिहारी के गांधी चौक स्थित जमुना होटल एवं अन्य दो होटलों में औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर सात घरेलू उपभोक्ता वाले सिलेंडर प्राप्त हुए। सातों सिलेंडर को जप्त कर लिया गया एवं होटल के संचालको के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि होटल संचालक के विरुद्ध टाउन थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि सिलेंडर की आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। गैर कानूनी तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल कार्य में नहीं करें। इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा एवं पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू है, लोग घबराए नहीं एवं जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर के लिए अपना नंबर लगाएं। सिलेंडर के लिए गैस गोदाम पर नहीं जाएं सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है।

Related posts

उत्तराखंड:राजभवन में ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने राकेश ओझा की जीत का किया आह्वाहन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित 55 करोड़ 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

गुमला:शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर” खेलो झारखंड “अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment