RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : आग्नेयास्त्र व शराब के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

बहोरनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट के पास से बरामद देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)19 अप्रैल। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को अग्नेयास्त्र और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुर गंगा घाट के पास से एक शराब कारोबारी रघुवर यादव को एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 180 एम एल के फ्रुटीनुमा 47 पीस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.460 लीटर है। रघुवर यादव बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गाँव का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस 8.460 लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने रघुवर यादव को जेल भेज दिया। इस संबंध में बहोरनपुर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कांड संख्या 48/25 दिनांक 19/4/25 दर्ज किया गया है। रघुवर यादव पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहिया थाना एवं बहोरनपुर थाना मे भी प्राथमिकी दर्ज है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 24 जुलाई 26

rktvnews

गाजीपुर:संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारत का रक्षा निर्यात 2 वर्षों में बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

डॉ केए पॉल ने भारत और वैश्विक नेताओं से इस्राइल-ईरान संघर्ष को की रोकने की अपील।

rktvnews

दुमका:झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के अवसर पर “साइक्लोथॉन” का आयोजन — युवाओं ने दिया स्वस्थ और सशक्त झारखंड का संदेश।

rktvnews

अररिया में पत्रकार विमल यादव के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए सरकार: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

rktvnews

Leave a Comment