RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर ने सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का कार्यभार ग्रहण किया।

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर

नई दिल्ली/14 नवंबर।भारतीय नौसेना की ‘सोर्ड आर्म’, पश्चिमी बेड़े में 10 नवंबर 2023 को चेंज ऑफ गार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर, एनएम ने मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में एक औपचारिक नौसैनिक परेड के दौरान रियर एडमिरल विनीत मैक्कार्टी से पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।
रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर को 01 जुलाई 1991 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। वे गोवा की नौसैन्य अकादमी और वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज तथा अमरीका के न्यूपोर्ट में यूएस नेवल वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने फ्लैग ऑफिसर के रूप में नौसेना के मुख्यालय में नौसेना कार्मिक (नीति एवं योजना) के सहायक प्रमुख की नियुक्ति पर कार्य किया है।
रियर एडमिरल नायर ने संचार और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से युद्ध विशेषज्ञ के रूप में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों कृष्णा, कोरा तथा मैसूर पर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने फ्लीट इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर और पश्चिमी बेड़े के फ्लीट कम्युनिकेशन ऑफिसर तथा पूर्वी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें तलवार प्रशिक्षण दल व गोवा के नवल वॉर कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ और कोच्चि स्थित सिग्नल स्कूल के प्रभारी अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के साथ नौसेना प्रशिक्षण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उन्होंने नौसेना मुख्यालय में कमोडोर (कार्मिक) के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है।
रियर एडमिरल नायर ने मिसाइल कार्वेट आईएनएस किर्च, विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाली है। उन्होंने गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस चेन्नई पर भी अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

Related posts

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुरी संस्कृति के विभूति : भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि प विशेष।

rktvnews

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न!27 दिसंबर 2023 को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर: गणतंत्र दिवस पर महादलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में भारत के अगले चरण की विकास जरूरतों के अनुरूप इस क्षेत्र की व्‍यापक समीक्षा करने के लिए विकसित भारत के बैंकिंग पर उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित करने का प्रस्‍ताव है।

rktvnews

Leave a Comment