RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के परिजनों से मिलने पहुंची इंसाफ मंच की टीम।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)29 जनवरी। आज इंसाफ मंच भोजपुर की टीम ने गीधा जाकर दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बच्ची के परिवार से मिल तथा पीड़ित परिवार के साथ साथ मुहल्ला वासियों से बात की.
इंसाफ मंच की टीम ने बताया की उन्होंने महसूस किया की गीधा गांव के दलित पिछड़ो और दलितों पर सामंती रोब व दबदबा का गांव है।
भाजपाई सामंती प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा 26 जनवरी 2025 को झंडोतोलन के बाद जब एक अक्लियत समुदाय की नाबालिग बच्ची घर लौट रही थी तो जबरन उक्त व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ कर घृणित जघन्य बलात्कार किया.
इस जघन्य बलात्कार कांड की इंसाफ मंच ने तीखा विरोध किया है तथा बलात्कारी को स्पीडी ट्रायल चला फांसी की सजा दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कोईलवर पुलिस प्रशासन का शुरु से रुख बलात्कारी को बचाने वाला रहा है.
गीधा गांव के लोगों ने बतलाया कि गुड्डू पासवान को भी कुछ दिनों पहले पिटा गया था.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज गुड्डू पासवान को पिटने वाला खुलेआम अभियुक्त घुम रहा है.
इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि आज भी दलित, पिछड़ो,अल्पसंख्यकों पर भाजपाई सामंती प्रवृत्ति के लोगों की जुल्म व ज्यादती जारी है
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह रेप कांड़ भाजपाई सामंती प्रवृत्ति के जुल्म व ज्यादती का परिणाम है.
आज गीधा गांव के दौरा करने वालो की टीम मे इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, भोजपुर जिला उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन कुरैशी, जगजीवन राम, युवा राजद नेता विजय यादव, तथा श्रीभगवान राम प्रमुख थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों व एफपीओ के लिए दो ऐप लांच किए।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डी.आई.टी. विश्वविद्यालय, देहरादून के नवम् दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने नवजात को दवा पिला की पोलियो अभियान की शुरुआत।

rktvnews

बक्सर:वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment