RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

सिवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने सिवान से वाराणसी इंटरसिटी और रेलवे क्रॉसिंग पर फूट ओवर ब्रिज की मांग हेतु रेल मंत्रालय सहित वरीय अधिकारियों को लिखा पत्र।

राघवेन्द्र सिंह खरवार

सिवान /बिहार 12 नवंबर। जिले के चर्चित समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह खरवार ने जनहित में सिवान जंक्शन से भाया भटनी होकर वाराणसी हेतु इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ सिवान जंक्शन के पूर्वी केबिन से सटे सिवान सिसवन रेलवे ढाला पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर फूट ओवर ब्रिज की मांग हेतु रेल मंत्रालय सहित रेलवे के वरीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से उक्त दोनों मांगो हेतु आवेदन देने की बात कही है।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने अपने मांगों के बारे में बताते हुए कहा की ट्रेन और फूट ओवर ब्रिज की मांग यह मेरी निजी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया की सिवान सहित पड़ोसी जिले गोपालगंज से काफी संख्या में इलाज और धार्मिक नगरी होने के नाते लोगो की धार्मिक यात्रा होती है यहां तक कि शिक्षा के लिए भी भारी संख्या में विद्यार्थियों की भी वाराणसी की यात्रा होती है लेकिन सही समय और सही ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी लिहाज से लोगो को आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर इस जायज मांग को रेलवे मंत्रालय और अधिकारियों के समक्ष रखा है।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने कहा की यह जिले का दुर्भाग्य है की विजेता जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों का इस ओर कभी ध्यान क्यों नही जाता हैं? वही अपनी दूसरी मांग रेलवे क्रॉसिंग पर नियत जाम की समस्या को ले फूट ओवर ब्रिज के बारे में बताया की जाम की समस्या से कोई भी रेलवे अधिकारी ,जिला प्रशासन या क्षेत्र के जन प्रतिनिधि अनभिज्ञ नही है लेकिन वर्षों से सिवान की यह मांग आज भी अपनी बारी का इंतजार कर रही है।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने अपनी उक्त दोनों मांगो के बारे में बताया की पूर्व में भी इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए थे जिसकी याचिका उन्होंने पुनः की है और कहा की यदि इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जायेगी तो इसके लिए आमरण अनशन भी करूंगा।

Related posts

राजस्थान:सी-विजिल एप्प से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य ने किया श्रीकृष्णकी बाल लीलाओं का रहस्यमयी विवेचन।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ:झाड़ियों से जीवन तक

rktvnews

भोजपुर:उच्च शिक्षा के लिए वरदान है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

एनपीए हैदराबाद के प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारियों ने बिहार परिभ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment