शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11नवम्बर। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीएम संजीत कुमार तथा एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ शाहपुर एवं करनामेपुर में छठ घाटों का निरीक्षण किया। एसडीएम संजीत कुमार ने छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, छठव्रती महिलाओं के लिए स्नानागार एवं कपड़ा बदलने के लिए चलंत रूम, घाटों पर खतरा का लाल निशान चिन्हित करने आदि के संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। नदी मे नाविकों सहित नाव की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, पार्षद प्रतिनिधि अंकित पांडे, पार्षद मनोज कुमार पासवान, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।



previous post
