RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी ने किया समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)11 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय गोपालगंज में वहां सभी की उपस्थिति जांच की गई जिसमें लिपिक अमरजीत कुमार और मनु कुमार लिपिक अनुपस्थित पाए गए ,वहीं कार्यपालक सहायक श्रुति कुमारी भी अनुपस्थित पाई गई, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा इनको स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित कर्मियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए ।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा डी सी एलआर कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी कर्मी उपस्थित पाए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि डीसीएलआर कार्यालय में आने वाले केस के वर्गीकृत रिकॉर्ड दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
वहीं श्रम विभाग की निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक गोपालगंज को निर्देश दिया गया कि पूरे जिले के लिए रोस्टर निर्धारित करते हुए कैंप मोड में लेबर कार्ड बनाना सुनिश्चित करायें।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा वन स्पाट केंद्र महिला हेल्पलाइन का निरीक्षण किया गया। वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। वहां आज की सुनवाई संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। जिसमें पीड़िता अप्पी देवी द्वारा बताया गया कि पति द्वारा मारपीट करने एवं दहेज हेतु प्रताड़ना देने की समस्या है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि महिला हेल्पलाइन में आने वाले सभी केस की लिस्ट बनाते हुए निर्धारित मामलों की लिस्ट पट्टिका पर लगाना सुनिश्चित करेंगे और संज्ञेय अपराध के मामलों में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
कार्यालय कर्मियों के आग्रह पर जिला पदाधिकारी द्वारा वन स्टाफ सेंटर के बगल में अनुमंडल कार्यालय के आसपास महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए।

Related posts

नारनौल:नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता : पीसी मीणा

rktvnews

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी अनिल राय की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर:आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को ले डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

जी20 राष्ट्रों के नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया: दुर्गा राज

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री को भैंसोला हेलीपैड पर दी गई भावभीनी एवं गरिमामयी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment