RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

देवघर/झारखंड 10 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 10.11.2023 को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणाालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार राज्य सरकार की अतिमहत्वपूर्ण आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में आयोजित किया जा रहा हैं। साथ ही 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक जिले के दस प्रखंड के सभी पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्रखण्डों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस कड़ी में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि आमजमानस की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करें।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने अभियान के सफल संचालन को लेकर टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को समन्वय के साथ पंचायत व ग्राम स्तर पर विशेष जागरुकता के साथ लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुक योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो सके। आगे उन्होंने प्रचार-प्रसार के अलावा जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुको को योजना से लाभान्वित करने व योजनाओं से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत व ग्राम स्तर पर योजनाओं को सेचुरेटेड किया जाएगा। साथ ही अभियान के तहत अबुआ आवास योजना को लेकर आवेदन लिये जायेंगे, बिरसा सिंचाई कूप, वनाधिकार पट्टा का वितरण, साईकिल वितरण, आय, जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय प्रमाण आदि के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रिडेट कार्ड, कम्बल वितरण आदि के साथ ज्यादा से ज्यादा सरकार के योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायतों में अच्छे कार्य करने वाले ग्रामीण, जेएसएलपीएस की दीदी, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने स्वयं सहायत समूह के दीदियों को अपने-अपने पंचायतों में लगने वाले कैम्पों के माध्यम से आई डी कार्ड वितरण करने के अलावा स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने कैम्प में जाने वाले लोगों से अपील करते हुए कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु शिविर में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक या कोई भी पहचान की कॉपी अवश्य लेकर जायें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। आगे कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर किए जाने वाले कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश उपायुक्त दिया। साथ ही उन्होंने ने सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण कार्यक्रम के माध्यम से किया जा सके। साथ ही उन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि हर दिन अपने-अपने चिन्हित कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अपर समाहर्त्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, देवघर दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर आशीष अग्रवाल, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदा० डॉ रंजन सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी युआईडी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र!किया पौधा रोपण।

rktvnews

अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 अक्टूबर 24

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शीतला मंदिर में दर्शन कर किया चाहरदीवारी एवं सुविधाओं के विकास कार्य के शिलापट का अनावरण।

rktvnews

शेमारू उमंग के इन मुख्य कलाकारों ने कुछ इस तरह मनाई साल 2023 की नवरात्रि, जानिए कैसे?

rktvnews

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment