RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर जिला में कार्यशाला का किया गया आयोजन।

बी एस डी आर एन पोर्टल/मोबाइल एप के माध्यम से आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी प्रकार के संसाधनों की एंट्री/अपडेट करने के बारे में दी गई जानकारी।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)01 अगस्त।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं एवं उनके प्रति तैयारियों को संस्थागत रूप देकर अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों का एक ऑनलाइन डेटाबेस “बिहार स्टेट डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क (BSDRN) तैयार किया गया है। यह एक वेब आधारित प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न उपकरणों, प्रशिक्षित मानवीय संसाधनों एवं आवश्यक सामग्रियों की जानकारी आपदा रेस्पॉन्स के उद्देश्य से उपलब्ध कराएगा।
इसके माध्यम से आपदा के समय उपयोग होने वाले उपकरणों एवं मानव संसाधनों आदि के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके माध्यम से विभिन्न जिलों में विभिन्न आपदाओं के प्रति तैयारियों का अनुमान भी लगाया जा सकेगा।
इस वेबसाइट/मोबाइल एप के माध्यम से कोई भी संस्था , संगठन, विभाग या व्यक्ति अपने पास आपदा प्रबंधन की दृष्टिकोण से उपयुक्त उपलब्ध संसाधनों को डेटाबेस में अंकित कर सकते हैं। जिससे कोई भी जरूरतमंद संगठन/व्यक्ति इन संसाधनों की जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर इसका उपयोग आपदा प्रबंधन हेतु कर सकता है।
आज प्राधिकरण के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ कार्यशाला का अयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। प्राधिकरण के वरीय सलाहकार श्री अशोक कुमार ने बी एस आर डी एन पोर्टल/एप के माध्यम से रिसोर्सेज की एंट्री तथा इसे अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। सभी विभागों को अलग अलग लॉगिन आईडी दिया गया है जिसके माध्यम से संबंधित विभाग पोर्टल पर लॉगिन कर अपने कार्यालय/विभाग से संबंधित डेटाबेस की एंट्री/अपडेट कर सकते हैं।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रांची:राज्य सरकार द्वारा बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर: सांभर झील में पक्षियों का संरक्षण हर हाल में हो सुरक्षित : जिला कलक्टर

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की 17-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों आई0टी0आई0 एवं पोलिटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य तथा निजी कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ बैठक।

rktvnews

रोहतास :रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी।

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर ने नाव से किया जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment