RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से मुखातिब हुई उपायुक्त।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)20 जून।आज समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार में आमजनों द्वारा भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास,आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य मामलों को रखा गया। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और स्पष्ट निर्देश दिया कि “प्रत्येक समस्या का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।”
उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की नियमित रूप से समीक्षा करें तथा जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव है, उनका निष्पादन मौके पर ही किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि “जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और न्याय की पहुँच सुनिश्चित हो।”
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की की घोषणा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा मिठाई बाँटकर खुशियां मनाई गई।

rktvnews

भोजपुर :बलराज बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना।

rktvnews

भोजपुर:सऊद आलम और सूफिया तबस्सुम ने नूरी मस्जिद चकिया को दिया 22 लाख का जमीन दान।

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार और समालोचक “नचिकेता” के निधन पर, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित की गई शोक गोष्ठी

rktvnews

Leave a Comment