RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की प्रदान की जा रही सुविधा!अब तक 29 हजार से अधिक 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से किया मतदान।

भोपाल/मध्यप्रदेश 08 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को पहली बार घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 29 हजार 104 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही मतदान किया है।
इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में लगे 58 हजार 532 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलेशन सेंटर और अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 182 अधिकारियों-कर्मचारियों ने मतदान किया है। मतदान की प्रक्रिया अभी जारी है। यह सभी आंकड़े 7 नवंबर तक के है।

Related posts

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:नीरज गौतम को राज्य नागरिक परिषद का सदस्य बनाने पर प्रो अजय कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

महाकुंभ नगर के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोपाल:आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक पाठशाला : निर्मला भूरिया

rktvnews

Leave a Comment