RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर :महिला कालेज में एन एस एस द्वारा’मेरा पहला वोट देश के लिए’ कार्यक्रम आयोजित।

मताधिकार के प्रयोग से लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च। आज महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा में एन एस एस द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मीना कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान देना सभी का अधिकार है और इस अधिकार का प्रयोग हमें करना चाहिए। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। एक एक वोट से राजा रंग और रंग से राजा बनने के सपने साकार हो जाते हैं। यह अपना अधिकार है इसलिए सोच समझकर मतदान आवश्यक करना चाहिए।
कार्यक्रम में एन एस एस पदाधिकारी डॉ. सुप्रिया झा और डॉक्टर राखी सिन्हा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों को मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट में फैमिली आईडी का लगाया गया कैंप।

rktvnews

“कैंपा-श्योर”पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: जीविका परियोजना के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन।

rktvnews

बिहार: प्रधानमंत्री 22 अगस्त को करेंगे औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, कूड़े के ढेर से मुक्ति व जल जमाव के स्थाई निदान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही की मांग पर नगर आयुक्त से मिला भाकपा–माले का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

Leave a Comment