RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

डीआरआई ने नगर कुरनूल जिले में एक गुप्त अस्थायी प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया, 3.14 करोड़ रुपये मूल्य की 31.42 किग्रा अल्प्राजोलम जब्त, एक गिरफ्तार।

RKTV NEWS/25 मई।राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तेलंगाना के नगर कुरनूल जिले में एक गुप्त अस्थायी प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है और 31.42 किलोग्राम अल्प्राजोलम एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक नशीला पदार्थ) जब्त किया। इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, तेलंगाना के नगर कुरनूल जिले के वट्टेम गांव (बिजिनेपल्ली मंडल) के बाहरी इलाके में खेतों के बीच दूरदराज स्थित पोल्ट्री फार्म में अल्प्राजोलम बनाने वाली एक गुप्त अस्थायी प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया गया।
नियोजित छापेमारी के परिणामस्वरूप तैयार उत्पाद के रूप में 31.42 किलोग्राम अल्प्राजोलम (अवैध बाजार में इसका मूल्य लगभग 3.14 करोड़ रुपये है) और इसके निर्माण में प्रयुक्त मशीनरी और अन्य उपकरणों के साथ-साथ इससे जुड़ी सामग्री जब्त की गई।
अल्प्राजोलम बनाने के काम में लगे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

गणतंत्र दिवस परेड-2024, फुल ड्रेस रिहर्सल- राजस्थान की झांकी ने विकसित भारत में पधारो म्हारे देश का संदेश देकर मन मोहा।

rktvnews

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के विधानपरिषद सभापति बनने पर भाजपा के कार्यकताओ मे खुशी की लहर।

rktvnews

भोजपुर:देश की आजादी, भाईचारा व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा “आरवाईए” बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment