RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

दरभंगा:बिहार खादी मेला में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र!बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खिचवा रहे हैं सेल्फ़ी।

दरभंगा/बिहार 07 नवम्बर। दरभंगा शहर के पोलो मैदान में लगाए गए खादी मेला सह उद्यमी बाजार में बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और युवा भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और खादी पसंद कर रहे हैं।
प्रतिदिन लगभग 10000 लोग मेला परिसर में आ रहे हैं, मधुबनी की खादी और भागलपुर का सिल्क लोगों की पहली पसंद है।
कारीगरों द्वारा बनाया गया तरह-तरह के समान जिसमें मिट्टी के सामान भी शामिल हैं, को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, मेला परिसर में सबसे ज्यादा क्रेज सेल्फी पॉइंट का है।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक और महिलाएं बड़ी संख्या में सेल्फी पॉइंट पर जाकर अपना फोटो खिंचवा रही हैं।
इस संबंध में जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा लगाया गया है, यह मेला 10 नवम्बर तक चलेगा। मेला में कुल 135 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों की खादी के अलावा भागलपुर और बांका का सिल्क, कैमूर का कम्बल और कारपेट, गोपालगंज, सिवान, और वैशाली जिले में तैयार ग्राम उद्योगी उत्पाद, गया और बांका जिले में तैयार हैंडलूम के वस्त्र तथा हैंडीक्राफ्ट के ढेर सारे सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत रोजगार लगाने वाले युवाओं के 20 स्टॉल लगाए गए हैं जहां वे अपने उत्पाद को डिस्प्ले और सेल कर रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र दरभंगा के महाप्रबंधक नवल किशोर पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार द्वारा 38000 से अधिक युवाओं को सहायता के लिए चुना गया है और उन्हें अपना उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये तक की राशि दी गई है। इसमें 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में है और 50 प्रतिशत ऋण के रूप में।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत दिए गए ऋण को 84 बराबर किस्तों में वापस करना है। दरभंगा जिले के अनेक उद्यमी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सहायता प्राप्त करके फूड प्रोसेसिंग, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, आईटी, फर्नीचर उद्योग, बेकरी उद्योग आदि लगा चुके हैं। इन उद्यमियों के द्वारा बनाए गए सामान मेला में खूब बिक रहे हैं और लोगों को पसंद आ रहा हैं।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय संदेश का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित।

rktvnews

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले जिला पदाधिकारी एवं उपविकास आयुक्त ने किया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

केंद्र सरकार कुशल और पारदर्शी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध।

rktvnews

Leave a Comment