RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:राज्य स्तरीय कबड्डी (बालिका) खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का खेल रहा काफी रोमांचक।

दरभंगा/बिहार 06 नवम्बर।जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा बताया गया कि कला संस्कृति युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में बी.एम.पी – 13 के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी (बालिका) खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा।
उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों से आये प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों से सजा कबड्डी दल अपनी प्रतिभा प्रदर्शन एवं आक्रामक व्यूह रचना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने जिला एवं राज्य को सर्वोत्तम खिलाड़ी देने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय चयनकर्त्ता, तकनीकी पदाधिकारी से सजा निर्णायक दल भी अपनी अपनी निगाहों से बिहार के सर्वोत्तम खिलाड़ियों का चयन करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि नाक आउट आधार पर चल रही प्रतियोगिता के बीच जिन जिले का खिलाड़ी बाहर हो रहा है वह भी यहाँ की व्यवस्था से काफी प्रसन्न दिखाई पर रहे हैं, एक और जहाँ उनके चेहरे पर पराजय की लकीरें हैं, वहीं दूसरी ओर व्यवस्था से संतुष्टि के प्रसन्नता पूर्ण भाव प्रकट होते हैं।
उन्होंने कहा कि भोजन एवं आवासन की व्यवस्था देख रहे हरि मोहन चौधरी के दिन रात लगे होने के बावजूद थकावट का उनके चेहरे पर नामो निशान नहीं दिखाई पड़ता।
उन्होंने कहा म एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, दरभंगा के प्रतिभागी कबड्डी खिलाड़ी ने अपनी टोली कोच श्वेता कुमारी एवं दल प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में अनामिका, लक्ष्मी, पूर्णिमा, आरती, डॉली, दीपिका एवं प्रतिभा के साथ मैदान की कमान संभाल रखी है। प्रतियोगिता में अपने जिले के जीत का जुनून उन्हें मैदान को सजाने संवारने के प्रति प्रेरित कर रहा है।
सभी जिले से आये कोच की टीम प्रभारी एवं खिलाड़ी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लगे तकनीकी पदाधिकारियों से लेकर चयनकार्त्ताओं ने जिला खेल पदाधिकारी के इस खेल भावना और खिलाड़ियों को सम्मानित करने के स्वभाव की प्रशंसा की।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के निर्णायक राणा रंजीत सिंह, चयनकार्त्ता रमेश कुमार यादव एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से आये कोमल कुमारी तथा बेगूसराय से आये अंकिता कुमारी के देख-रेख में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से सर्वोत्तम खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।
आज की प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
*अण्डर – 14 (बालिका) में* बेगूसराय ने किशनगंज को 37-03 से पराजित किया। वहीं सारण ने औरंगाबाद को 28-25 से, एकलव्य ने सिवान को 19-16 से, दरभंगा ने गोपालगंज को 29-10 से, लखीसराय ने मधुबनी को 40-02 से, भागलपुर ने समस्तीपुर को 47-18 से, कटिहार ने मुंगेर को 42-03 से पराजित किया।
*अण्डर-17 (बालिका) में* सुपौल ने सीतामढ़ी को 56-20 से, पूर्णिया ने अररिया को 42-04 से, बेगूसराय में किशनगंज को 25-12 से, सारण ने औरंगाबाद को 31-07 से, एकलव्य ने सिवान को 39 -11 से, दरभंगा ने गोपालगंज को 21-13 से, लखीसराय ने मधुबनी को 36-18 से, भागलपुर ने समस्तीपुर को 20-9 से, कटिहार ने मुंगेर को 32-27 से से पराजित किया।
*अण्डर – 19 (बालिका) में* मधुबनी ने खगड़िया को 45-12 से, शेखपुरा ने समस्तीपुर को 37-19 से, नवादा ने रोहतास को 38-12 से, दरभंगा ने बक्सर को 39-16 से पराजित किया।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार सिंह ने किया। खिलाड़ियों सुविधा के लिए चिकित्सा गर्ल की उपस्थिति एवं उनका संयोग सराहनीय रहा। खिलाडियों को प्रेरित करने में बी.एम.पी -13 के जवान एवं पदाधिकारियों की भूमिका की काफी सराहनीय रही।

Related posts

राजस्थान:विद्या भारती शिक्षा संस्था कोटा का प्रतिभा सम्मान समारोह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश: अभिनेता अनुपम खेर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री का तिलस्म हुआ फीका : अशोक राम

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधान सभा चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जाँच हेतु शीघ्र किया जाए संयुक्त संसदीय जांच समिति का गठन : सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:बसंत पंचमी महोत्सव 26 में संभावना के विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment