RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:अब सीईओ एम.पी. के व्हाट्सएप चैटबॉट से मतदाता निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां कर सकेंगे प्राप्त!मध्यप्रदेश निर्वाचन सदन ने किया नवाचार, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मतदाताओं को मिलेगी जानकारी।

भोपाल/मध्यप्रदेश 04 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ एम.पी. के नाम से व्हाट्एप चैटबॉट लांच किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सके, इसके लिए मतदाताओं को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा प्रदान की गई है। इस नवाचार के तहत चैटबॉट के माध्यम से बातचीत कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके, उसमें लगने वाले दस्तावेज आादि निर्वाचन से जुड़ी महत्वूपर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है।
व्हाट्सएप चैटबॉट व्हाट्सएप चैटबॉट ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध है। नागरिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से व्हाट्सएप चैटबॉट से जुड़ सकते हैं।
व्हाट्सएप चैटबॉट से वेबसाइट के साथ ही मतदाता क्यूआर कोड के माध्यम से भी सीईओ एमपी के व्हाट्सएप चैटबॉट से आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को क्यूआर कोड स्कैन कर लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही सीईओएमपी के नाम से वैरीफाइड व्हाट्सएप पेज ओपन होगा। क्यूआर कोड भी ceomadhyapradesh.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related posts

मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन भोजपुर और गया बराबरी पर।

rktvnews

पीएचडी: उपाधि नहीं, ज्ञान-सृजन की निरंतर यात्रा।

rktvnews

रामोत्सव 2024:मीडियन हॉर्टिकल्चर सौंदर्यीकरण से अयोध्या के एंट्री प्वॉइंट्स चमकाएगी योगी सरकार।

rktvnews

भोजपुर:सब जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता 17 मई को दानापुर में।

rktvnews

भोजपुर:मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का दुसरे दिन खेल आयोजन।

rktvnews

बीडीओ ने दी शाहपुर की जनता को होली की शुभकामनायें।

rktvnews

Leave a Comment