RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखंड 04 नवंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आवास, बृद्धा पेंशन समेत अन्य मामले शामिल थे। अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:जनवरी में लगेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने की वीसी।

rktvnews

वाराणसी में श्रीराम कथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री को पिटकुल प्रबंध निदेशक ने सौंपा 11 करोड़ रुपए का लाभांश चेक।

rktvnews

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माधवी सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment