RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जाना! सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक किया प्रदान।

देहरादून/ उत्तराखंड 29 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग हेतु रैट माइनिंग तकनीक से मैनुअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी श्रमिकों से उनका हाल जाना तथा डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ लाभ और चिकित्सा उपचार के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रमिकों के हौसले की सराहना भी की।
उन्होंने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में टनकपुर, चंपावत के पुष्कर की माता से मोबाइल पर बात कर पुष्कर के विषय में जानकारी दी और कहा कि सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर राज्य सरकार ने अपना वचन निभाया है। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें घर भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों के साहस, मनोबल और परिजनों के धैर्य के साथ ही रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी एजेंसियों व कर्मियों की मेहनत को इस अभियान की सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के चलते हम सब इस बार दीपावली नहीं मना पाए थे, अब सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद आज दीपावली का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को देहरादून मुख्यमंत्री आवास में दीपावली मनाने हेतु आमंत्रित किया।
इस दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:आरा नगर रामलीला समिति के कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान,सोमवार और शुक्रवार को होगा शिविर का आयोजन।

rktvnews

दिवाली पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

गाजीपुर:हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े, आचार, विचार और संस्कार को हम सब कायम रखने का प्रयास करें ।

rktvnews

भोपाल:एमसीयू में वसंत पंचमी पर पहली बार ‘काव्य कक्षा’

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

Leave a Comment