RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 01 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अपनी संस्कृति को जानने तथा इसे देश व दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत को संरक्षण प्रदान करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने हाल ही में लंदन, दुबई, अबू धाबी के दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि हमारे भारतीय और विशेष रूप से उत्तराखंडी लोग आज भी अपनी संस्कृति व सभ्यता को नहीं भूले हैं। वे लोग विदेशी में रहकर भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की डबल इंजन की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को सार्थक करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारी दीवान सिंह अधिकारी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रवासी जन उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने की झारजल पोर्टल की समीक्षा, लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

सारण:जानमाल की सुरक्षा एवं प्रदूषण के मद्देनजर अवैद्य पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर रहेगी रोक:जिलाधिकारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र।

rktvnews

“एनसीईआरटी बनाम निजी प्रकाशन: एक खुला बाजार”,”ज्ञान की दुकानदारी: निजी स्कूलों का नया पाठ्यक्रम”

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment