RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

नई दिल्ली/31 अक्टूबर।लौह पुरुष ‘सरदार’ वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाए जाने के बीच आज विद्युत मंत्रालय की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दिवंगत नेता की 148वीं जयंती के अवसर पर आज नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाद में मीडिया और विद्युत मंत्रालय और उसके अंतर्गत आने वाले संगठनों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए आर के सिंह ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रियासतों के भारत में विलय और एकीकरण में नेतृत्‍वकारी भूमिका निभाने वाले ‘सरदार’ वल्लभभाई पटेल के सम्मान में प्रत्येक भारतीय नागरिक से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का आह्वान किया। इससे पहले, आर के सिंह ने विद्युत मंत्रालय और इसके अंतर्गत आने वाले संगठनों के अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

नवादा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

समाचारपत्रों की समस्याओं के समाधान पर केंद्र गंभीर।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने एलपीजी वितरण एवं प्रबंधन को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरीश जौहर वितरण और राजस्व प्रमुख के रूप में ज़ी स्टूडियो में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment