RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ. भीम सिंह भवेश को 27 को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा सम्मान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )25 मई।सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह भवेश को आगामी 27 मई को दिल्ली में ‘पद्म श्री’ सम्मान से नवाजा जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें पद्म श्री अवार्ड दिया जाएगा। डॉ. भवेश को भारत सरकार द्वारा पिछले 25 जनवरी 2025 को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई थी। विदित हो कि शहर के मदन जी का हाता, निवासी डॉ. भवेश पिछले दो दशक से अधिक समय से समाज के हाशिए पर खड़ी मुसहर जाति के विकास हेतु प्रयासरत हैं। उनके इस कार्य की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने “मन की बात” के 110वें एपिसोड में 25 फरवरी 2024 को भी की गई थी। पुनः 25 जनवरी 2025 को भारत सरकार द्वारा “पद्मश्री’ सम्मान की घोषणा की गई। डॉ. भवेश समाज सेवा के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा चार पुस्तके लिखी गई हैं, जिनमें “सान्निध्य का संस्मरण” “नेम प्लेट” “हाशिए पर हसरत” और “कलकत्ता से कोलकता” शामिल है। इनमें “हाशिए पर हसरत” मुसहर जाति के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति के संदर्भ में एक चर्चित पुस्तक है, जिसका लोकार्पण राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी ने किया था। डॉ. भवेश के साथ उनकी पत्नी प्रेमा देवी, भाई उपेंद्र नारायण सिंह, दामाद मनीष कुमार सिंह, पुत्र दीपक कुमार एवं पुत्रवधू अंशु सिंह भी पद्मश्री अवार्ड समारोह के साक्षी बनेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनजातीय समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा : राज्यपाल

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मई 25

rktvnews

हे भागवत जी, कुछ ऐसी भागवत-कथा कहो कि आपका श्रोता सुनते-सुनते सो जाए!

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खंडोली मेला स्थल में विभिन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने थाने का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment