RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

पुरस्कार समारोह – सरदार के एम पणिक्कर ‘एनआईबी’ निबंध प्रतियोगिता।

नई दिल्ली/28 अक्टूबर।नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त पुरस्कार समारोह के दौरान कमांडर एम अरुण चक्रवर्ती को पहला ‘एनआईबी’ (नेवीज इंटेलेक्चुअल बीकन) पुरस्कार प्रदान किया। कमांडर एम अरुण चक्रवर्ती भारतीय नौसेना के सरदार के एम पणिक्कर ‘एनआईबी’ निबंध प्रतियोगिता के विजेता हैं। इस निबंध प्रतियोगिता को नौसेना समुदाय के बीच पढ़ने, लिखने और सोचने के कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अवसर पर कार्मिक प्रमुख वाईस एडमिरल के स्वामीनाथन और कमोडोर (नौसेना शिक्षा) कमोडोर जी रामबाबू भी उपस्थित थे।
यह पुरस्कार समुद्री रणनीतिक विचारक सरदार के एम पणिक्कर की स्मृति में शुरू किया गया है, जिन्होंने महासागरों और समुद्री मामलों के महत्व के बारे में भारत में समुद्री जागृति/चेतना लाई।

Related posts

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में क्यों होते है सिग्नल फेल?

rktvnews

हिंडोली-नैनवां में हुआ चहुंमुखी विकास – युवा मामले एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री -चम्बल पेयजल परियोजना से हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार सिंह के पिता का निधन,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं।

rktvnews

एयर मार्शल नागेश कपूर ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में प्रयत्नशील है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment