RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हजारीबाग:मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण।

हजारीबाग /झारखंड 28 अक्टूबर।माँ देव प्रिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग के द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 28.10.2023 को आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण करने हेतु ईचाक प्रखण्ड एवं पदमा प्रखण्ड के मतदान केंद्रों का दौरा किया गयाI इस क्रम मे ईचाक प्रखण्ड के मतदान केंद्र संख्या-333 एवं 334 के० एन० उच्च विद्यालय, ईचाक तथा मतदान केंद्र संख्या-336 एवं 337 परियोजना उच्च विद्यालय, हदारी पर जाकर वहाँ उपस्थित बी०एल०ओ० को प्रपत्र-6, 7 एवं 8 को अविलंब ऑनलाइन करने तथा मृत मतदाताओं का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने एवं रंगीन फोटोग्राफ से प्रतिस्थापन करने का निदेश दिया गयाI पदमा प्रखण्ड के मतदान केंद्र संख्या-256, 257 एवं 258 राम नारायण +2 हाई स्कूल, पदमा का निरीक्षण किया गयाI सभी बी०एल०ओ० उपस्थित थींI उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बी०एल०ओ० को बताया गया कि जो भी फॉर्म भरा हुआ उपलब्ध है उसे दो दिनों के अंदर इंट्री किया जायI साथ ही दिनांक 30.10.2023 से द्वितीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर नया फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करेंI संबंधित हाई स्कूल के प्राचार्य से वर्तमान मे अध्ययनरत 17-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों का प्रपत्र-6 नामांकन पंजी के आधार पर भरवाने का निदेश दिया गयाI

Related posts

चतरा:मयूरहंड के बीडीओ साकेत सिन्हा को निर्वाचन में धीमी एंट्री कार्य पर डीसी ने लगाई फटकार।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में पैक्स चुनाव को लेकर सभी पंचायतों में बढ़ी सरगर्मी।

rktvnews

तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल द्वारा “पावस काव्य गोष्ठी”

rktvnews

जीएसटी उल्लंघन के लिए फर्जी और फर्जी समन भेजने वालों के खिलाफ चेतावनी।

rktvnews

चतरा :मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा!उपायुक्त ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

rktvnews

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment