RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

राजस्व मामलों का निष्पादन आम जनता से सीधे जुड़ा विषय है इसलिए मामलों का निष्पादन ससमय करना सुनिश्चित करें: प्रमंडल आयुक्त, पवन कुमार

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )03 नवंबर।समाहरणालय सभागार में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडलीय आयुक्त, पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें The Bihar Tenants Holding (Maintenance of Records) Act., 1973 की धारा 14, 15, 16 तथा 18, CNT Act, 1908 की धारा 46 एवं 49 तथा BLR Act, 1950 की धारा 4(h) के अन्तर्गत लंबित 02-02 Case History तथा CNT Act, 1908 के सभी 13 संशोधन पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण, बंदोबस्ती, लीज, दाखिल-खारिज, शपथ पत्र, केवाला, खतियान जमाबंदी, एसी कोर्ट, डीसी कोर्ट, भूमि वापसी आदेश पारित, उत्तराधिकार, वंशावली, पारिवारिक प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलेवार लंबित प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित सीओ/डीसीएलआर/एसडीओ को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने कहा कि राजस्व मामलों का निष्पादन आम जनता से सीधे जुड़ा विषय है इसलिए मामलों का निष्पादन ससमय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही पूर्ण हों।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने तीन अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: जदयू के एमएलसी राधाचरण साह को मिली नियमित जमानत।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 1लोयन व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

एम्स जैसे चिकित्सक और आधुनिक आपरेशन आर एल मेमोरियल हॉस्पिटाल आरा में:सर्जन डा विजय गुप्ता एवं डा संगीता गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment