RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

गोवा/28 नवंबर।फिल्म द फेदरवेट के निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी ने कहा, “54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से सार्थक है। यह फिल्म कई वर्षों के शोध और कड़ी मेहनत का परिणाम है।” इस अमेरिकी फिल्म का आज गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में महोत्सव की अंतिम फिल्म के रूप में एशिया प्रीमियर होगा।
पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में फिल्म निर्माता रॉबर्ट कोलोडनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि यह फिल्म इतालवी-अमेरिकी मुक्केबाज विली पेप की वास्तविक जीवन की कहानी है, जिनके नाम मुक्केबाजी में सबसे अधिक मुकाबलों का रिकॉर्ड है। विली पेप के नाम उनके करियर में 241 मुक्केबाज़ी मुकाबलों का रिकॉर्ड दर्ज है। निर्देशक ने विस्तार से बताते हुए कहा, “दिवंगत मुक्केबाज के गृहनगर में फिल्म की शूटिंग से लेकर, उनके असली मुक्केबाजी दस्ताने का उपयोग करने तक, यह फिल्म तथ्य और कल्पना, वास्तविकता और सिनेमा के बीच एक कार्य है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में भूमिकाएँ उन लोगों द्वारा निभाई गई हैं जो वास्तविक जीवन में दिवंगत मुक्केबाज को जानते थे।
मुक्केबाज़ी के कथानक को अपने निर्देशन की पहली फिल्म के रूप में चुनने के बारे में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, कोलोडनी ने बताया किया कि विली पेप का गतिशील जीवन का इतिहास, खेल जगत का षड्यंत्र और मानव नाटक की वास्तविकता ने उन्हें एक ऐसी कहानी बनाने के लिए आकर्षित किया जो जानकारी से परिपूर्ण, मनोरंजक और वास्तविकता के नज़दीक है। उन्होंने कहा, “सिनेमा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर बातचीत करना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”
निर्माता बेनेट इलियट ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “दिवंगत मुक्केबाज के गृहनगर में शूटिंग करना और स्थानीय लोगों से सहायता प्राप्त करना सुखद था। उनकी आत्मा की उपस्थिति हर समय हमारे साथ थी, हमने एक स्वतंत्र फिल्म के रूप में इस परियोजना में बहुत समर्पण और मेहनत तथा सपने लगाए हैं।
अभिनेता जेम्स मैडियो ने बताया किया कि विली पेप के जीवन का अनुभव करना और उनके स्थान पर रहना एक अभिनेता के रूप में एक अकल्पनीय अनुभव था। “बॉक्सिंग रिंग में कदम रखना और यह स्वतंत्र फिल्म बनाना एक विस्मरणीय अनुभव रहा है। मुक्केबाज विली पेप को बदलने और उनके स्थान पर रहने के लिए समर्पण और अनुसंधान के वे वर्ष मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे लेकिन साथ ही मुक्ति का अनुभव प्रदान करने वाले भी थे।
लेखक स्टीव लोफ ने अंत में कहा, “यह वर्षों के शोध का परिणाम है और हमारी फिल्म के साथ 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का समापन करना हमारे लिए सम्मान की बात है।”

Related posts

परिसदन भवन चतरा में अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा : मुख्यमंत्री

rktvnews

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण!स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय समारोह।

rktvnews

24 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

पटना:जब पीड़ा ही पीड़ा की औषधि बनी, फ़िक्र ही फ़िक्र का उजाला हुआ : डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment