RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:प्रमंडलीय आयुक्त,उत्तरी छोटानागपुर, पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)15 अक्टूबर।सोमवार को छतरमांडू स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक के शुरुआत सर्वप्रथम उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, पवन कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक के दौरान आंतरिक संसाधन (राजस्व संग्रह ), विभिन्न स्तरों के राजस्व न्यायालय वादों की समीक्षा, लंबित अन्य राजस्व विभाग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
बैठक के दौरान आयुक्त ने वन प्रमंडल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं फॉरेस्ट जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने व अवैध खनन के विरूद्ध व्यापक रूप से अभियान चलने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जिले में जितने भी जितने भी कम्पोजिट शराब की दुकाने हैं उन सभी दुकानों का औचक निरीक्षण कर एमआरपी, डुप्लीकेसी आदि से संबंधित निरीक्षण करने का निर्देश दिया एवं किसी भी तरह से गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में स्थित बार और क्लब का भी निरीक्षण कर मानकों का जांच करने का निर्देश दिया गया।
जिला परिवहन द्वारा किए जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन को लेकर जिले के मुख्य मार्गो पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वाहनों की रिस्ट्रिक्शन प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने जिले में संचालित पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर दिए गए मानकों पर नहीं पाए जाने वाले संबंधित पेट्रोल पंप संचालक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग , भूमि सुधार निबंध विभाग, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा के उपरांत आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर श्री पवन कुमार ने राजस्व बढ़ोतरी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, अपर समाहर्ता रामगढ़, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, उत्पाद आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाएँ सीधे आम जनता से जुड़ी होती हैं, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं :कीर्तिश्री

rktvnews

भोजपुर: न्यू हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में तुलसी जयंती का आयोजन।

rktvnews

दुमका:जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एसोसिएशन दुमका के सदस्यों संग की बैठक।

rktvnews

पटना:अपने घर का कचरा बाहर नहीं लगाएँ, पेड़ न काटे, पेड़ लगाएँ!

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले की आरा विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पुरानी बातें!

rktvnews

Leave a Comment