RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

58 वर्षीय सुरेश मुसहर की मृत्यु की सूचना पर उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर मामले की गहन जांच कराया।

गढवा/झारखंड 28 सितंबर। दिनांक 28.09.2023 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर, डंडई में महादलित परिवार को 7 माह से नहीं मिला राशन, परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति बढ़ी” जिसके कारण मुसहर परिवार के एक सदस्य 58 वर्षीय सुरेश मुसहर की मृत्यु की सूचना पर उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर मामले की गहन जांच कराया। मृतक के निवास स्थल पर जाकर उनके मृत होने के कारणो की जाँच प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, डण्डई एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा के साथ उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
जाँच के क्रम में मृतक के परिवार के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके परिवार में 04 पुत्र (अनिल मुसहर, मुकेश मुसहर, लखन मुसहर एंव बबलु मुसहर) तथा उनकी पत्नी उर्मिला देवी एंव पोते-पोतियों के साथ अन्य सभी सदस्य रहते है, जाँच के समय उपस्थित मृतक की पत्नी उर्मिला देवी से पूछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि उनके पति सुरेश मुसहर विगत कई दिनो से पेट की बीमारी से ग्रसित थे, जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनीक के चिकित्सक से कराते रहे है। मृतक के परिवार के सदस्यों एंव उनकी पत्नी के द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.09.2023 को कलवार ब्याहुत समाज के पूजा समारोह में किसान उच्च विद्यालय, डंडई के प्रांगण में हम सभी लोग खाना खाए थे एंव घर के अन्य सदस्यों के लिए खाना भी लाए थे। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोये थे। मृतक के पत्नी द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.09.2023 को उनके एवं उनके पति के द्वारा सतु का सेवन किया गया था। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद डंडई बाजार स्थित निजि क्लिनीक में ईलाज हेतु ले गए थे। ईलाज कराकर घर लाने के बाद तबियत ज्यादा खराब हो गया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
जाँच के क्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य श्री मोहन पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि रामाशीष गुप्ता, ग्राम पंचायत, डंडई मुखिया प्रतिनिधि श्री महेश्वर राम एंव ग्राम पंचायत रारो के मुखिया प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र ठाकुर, श्री दिनानाथ पाण्डेय, प्रखण्ड 20 सूत्री सदस्य के द्वारा बताया गया कि ईलाज के क्रम में निजी क्लीनिक में ईलाज के समय हमलोग जनप्रतिनिधि होने के नाते उपस्थित थे, एंव ईलाज में सहयोग किए भी किए। दैनिक अखबार में सुरेश मुसहर की मृत्यु भुख से होने संबंधित प्रकाशित खबर बिल्कुल निराधार है. जबकि सुरेश मुसहर की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। उपरोक्त जनप्रतिनिधियो के द्वारा इस संदर्भ में लिखित बयान दिया गया है।
मृतक के पत्नी उर्मिला देवी से राशन मिलने के संबंध पुछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरी पतोहु (लालो देवी) के नाम से ग्रीन राशन कार्ड ( राशन कार्ड संख्या 202800083047) बना हुआ है। राशन कार्ड में हम सब 08 सदस्य है, जिसमें सुरेश मुसहर का भी नाम दर्ज है। उक्त राशन कार्ड से हमलोगों को राशन (चावल) नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त मृतक सुरेश मुसेहर के परिवार के सदस्यों के बीच कुल चार राशन कार्ड है, जिसमे तीन ग्रीन राशन कार्ड लालो देवी के नाम से राशन कार्ड संख्या 202800083047, बबलु मुसहर, राशन कार्ड संख्या 202800076266. केली देवी राशन कार्ड संख्या 20280103420 एंव सुरेश मुसहर का पोता राजा मुसहर के नाम से अंत्योदय राशन कार्ड संख्या 202007436987 बना हुआ है, जिससे माह अगस्त 2023 का राशन दिनांक 07.09.2023 को एवं माह सितम्बर 2023 का खाद्यान्न का उठाव दिनांक 25.09.2023 को किया गया है। जाँच के क्रम में यह भी पाया गया कि मृतक सुरेश मुसहर के पुत्र लखन मुसहर के पास स्वयं का चार पहिया वाहन (कमाण्डर जीप) रजिस्ट्रेशन संख्या UP62F5525 है, जिसे ग्राम लवाही कला के हिरा साद से क्रय किया गया है।
पूर्व में इनके पास तीन पहिया वाहन एंव दो पहिया वाहन भी था, जिसे इनके द्वारा बताया गया कि इसे बिक्री कर’ दिया गया है। इसके अतिरिक्त इनके परिवार के अन्य सदस्यों के पास मोबाई फोन, सोलर लाईट प्लेट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान एंव पशुधन के रूप में चार सुअर, चार बकरीयों एंव आठ मुर्गी है। इस प्रकार मृतक की पत्नी उर्मिला देवी द्वारा दिये गए बयान एवं जांच के क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गए बयान से स्पष्ट होता है कि सुरेश मुसहर की मृत्यु भुख से नही हुई है, बल्कि इनकी मृत्यु बीमारी के कारण हुई है।

Related posts

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने कृषि, गव्य, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, भू-संरक्षण एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान पैंशनर्स समाज की सचिवालय उप शाखा की कार्यकारिणी को उपमुख्यमंत्री ने दिलायी शपथ।

rktvnews

मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया।

rktvnews

2027 तक अदाणी समूह 2.5 गुना बढ़ाएगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता।

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करने वाली महिला को दिए 50 हजार।

rktvnews

Leave a Comment