RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजनांदगांव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी एवं दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्रों, मतदाता सूचना पर्ची के मुद्रण एवं वितरण के संबंध में दिए दिशा-निर्देश।

राजनांदगांव/रायपुर 24 अक्टूबर।विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी एवं दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्रों, मतदान दिवस पर सहायता हेतु मतदाता मित्रों की ड्यूटी, वेबकास्टिंग, मतदाता सूचना पर्ची के मुद्रण एवं वितरण तथा अन्य निर्वाचन विषय पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रश्मि सिंह जुड़े रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आदर्श मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में जिले के धरोहर प्रदर्शित या अन्य अच्छी थीम पर प्रदर्शित करते हुए मतदान केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। जिससे मतदान करने वाले मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और रिजर्व में भी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसके साथ दिव्यांग मतदान केन्द्र और युवा मतदान केन्द्रों के संचालन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान दिवस पर सहायता के लिए मतदाता मित्रों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान में पारदर्शिता लाने के लिए चिन्हांकित मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग किया जाएगा। उन्होंने मतदाता सूचना पर्ची के मुद्रण एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर जिम्मेदारीपूर्वक मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरण करने के निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर:सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु बरौली में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम!सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध:अपर समाहर्ता मोना झा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों और उपहारों की ई-नीलामी का 5वां संस्करण 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

rktvnews

नवादा:डीआरडीए सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 24

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में वेद प्रचार सप्ताह संपन्न!इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सुसंस्कृत बनाने के लिए बेहद जरूरी :प्राचार्या नीशू जायसवाल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य्मंत्री ने 08 और 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment