RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बोरी के दो मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण।

राजनांदगांव /छत्तीसगढ़ 24 अक्टूबर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोरी के दो मतदान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। ग्राम बोरी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय प्राथमिक शाला को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसके साथ ही संगवारी मतदान केन्द्रों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में प्रदर्शित जानकारी को पढ़कर प्रशंसा की। उन्होंने मतदान केन्द्र में प्रदर्शित विधानसभा का नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्र, मतदान तिथि, मतदान का समय और मतदाताओं की संख्या सहित अन्य जानकारी का अवलोकन किया। जिससे मतदाताओं को सुविधा होगी। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में रैम्प और दो-दो व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने होम वोटिंग के संबंध में बीएलओ से जानकारी ली। मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग, प्रकाश, पानी, शौचालय, दिव्यांगों के रैम्प की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं अनिर्वाय रूप से उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को दिए जाने वाले दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर जिम्मेदारीपूर्वक मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार मनीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं सरकारी भूमि के अतिक्रमण के रोकथाम को लेकर किया बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

10 अगस्त को बक्सर में रोजगार शिविर।

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान ने देर शाम वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर किया बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment