RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

नवादा:भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी।

नवादा/बिहार 22 अक्टूबर।नवादा जिला में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण वातावरण ,हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है ।
जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था , साफ सफाई, लाइटिंग , दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है की गई है।
भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सभी पंडालों में सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। पंडालों एवं भीड़ वाले स्थान पर सिविल ड्रेस में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है । जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार मेले की निगरानी कर रहे हैं एवं अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। लगातार नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाए हुए हैं और पल पल की कार्यल्पौ पर नजर रख रहे हैं। जिला नियंत्रण कच्छ लगातार 24 घंटे संचालित है इसके अलावा कई स्थलों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं ।
मेला में घूमने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति , अग्निशमन दस्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं सुविधा , नियंत्रण कक्ष , महिला दर्शक के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि की समुचित व्यवस्था की गई है ।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:दुर्गा पूजा के मद्देनज़र उपायुक्त ने नदी घाट और रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

नीतीश कुमार की 10 वीं बार ताजपोशी का मध्यप्रदेश मना रहा जश्न: सूरज जायसवाल

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा में संस्कृति, मर्यादा और विज्ञान का समावेश जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 11वां त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment