RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुपौल:फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

सुपौल/बिहार 06 जनवरी।आज लहटन चौधरी सभागार भवन समाहरणालय, सुपौल में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मनोज कुमार अग्रवाल, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल ने की। कार्यक्रम का उदघाटन कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल एवं शैशव कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मो० मुस्तकीन, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, ऋषव, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे सर्वप्रथम “जिला उर्दू नामा’ का विमोचन किया गया। कायक्रम में शायरों ने अपने कलाम से चार चाँद लगा दिए। शायरों में कैसर अली राना, मो० इरशाद आलम, अशफाक अहमद लुकमान दानिश, हशमत सिद्दकी, हफीजुल्लाह अजहर, साकिब अनवर, नजमुद‌दीन रहमानी, अजीमुल्लाह, बशारत करीम, बेगाना सारनवी, मो० नूर आलम एवं जिया उल्लाह जिया रहमानी आदि थे। वहीं आलेख पाठकों में बदीउज्जमा, मुकीम अहमद खाँ सादा, नूरजहाँ बंगम एवं बरकत उल्लाह गाजी ने अपना-अपना आलेख का पाठ किया। डेलिगेट्स के रूप में निहाल नदवी, हसमत सिद्धकी एवं मो० नजामुद्दीन कार्यक्रम में मौजूद थे। मंच का संचालन बदीउज्जमा ने की। छात्रों में अब्दुल बारीक, अब्दुल खालिफ ने बिहार लोक गीत और अकलीमा फातमा, राफिया प्रवीण एवं सोफिया प्रवीण ने गजल पेश किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 20 जनवरी 26

rktvnews

राजस्थान: अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पर खरी उतरेगी दरगाह सम्पर्क सड़क पुलिस चौकी-विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

मुजफ्फरपुर में एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी ने की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित होली एवं रमजान पर विधि व्यवस्था को ले पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

चतरा:कल्याण विभाग अन्तर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अनुमोदन से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर : सावन के अंतिम व पांचवें सोमवारी पर शिवालयों में उमङा हुजूम ! सोमवारी पूर्णिमा का विशेष संयोग।

rktvnews

Leave a Comment