RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आंगनवाड़ी केंद्र पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक वितरण समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)19 जनवरी। रविवार को खाजासराय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–32 में जीविका दीदियों द्वारा निर्मित आंगनवाड़ी बच्चों के लिए पोशाक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीविका से अशोक रंजन प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका रिंकू कुमारी, सेविका किरण कुमारी दरभंगा उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा पोशाक का निर्माण ‘महिला सशक्तिकरण’ एवं ‘आत्मनिर्भर बिहार’ की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल बच्चों को समय पर सुंदर पोशाकें मिल रही हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
समारोह के दौरान केंद्र के बच्चों के बीच उत्साहपूर्वक पोशाक वितरित की गई।
केंद्र संख्या-32 के कुल 25 बालक बालिकाओं के बीच आंगनबाड़ी केंद्र का पोशाक प्रदान किया गया।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा विभाग द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास (स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा) हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविका एवं स्थानीय अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से बच्चों और उनके परिजनों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया।

Related posts

भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) का आयोजन।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

बागपत:1 करोड़ 70 लाख की परियोजना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छात्रावास तुगाना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी उपचुनाव निश्चित रुप से हम जीत रहे है।सभी वर्गो का समर्थन भाजपा के साथ है: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

म्हारो वोट, म्हारी पहचान थीम पर मतदाताओं को जागरूक करेगी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन -जिला निर्वाचन अधिकारी ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

rktvnews

मध्यप्रदेश:पर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment