RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून/उत्तराखंड 21 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने आज देहरादून पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल ₹01 लाख आर्थिक सहयोग दिए जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए ₹02 करोड़ की धनराशि दी जायेगी एवं पुलिस कर्मियों के आवास हेतु ₹100 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा में आए करीब 4 करोड़ से अधिक एवं चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख श्रद्धालुओ को सुरक्षित पहुंचाने और राज्य में हुई जी-20 सम्मेलन कि तीन बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत एक त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक फोर्स का गठन किया गया है, जिससे 2021 से अब तक 04 हजार से ज्यादा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग ₹40 करोड़ के नारकोटिक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस जवानों के कार्यस्थल एवं उनके बैरकों को स्मार्ट बनाए जाने के लिए भवन निर्माण हेतु ₹36 करोड़ रूपये की धनराशि को बढ़ाते हुए ₹57 करोड़ स्वीकृत किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कभी निराशा में छोड़ दी थी पढाई, फिर पहले ही प्रयास में बन गए सीए।

rktvnews

गोवा में 54वें इफ्फी में आज हॉलीवुड के दिग्गज माइकल डगलस और निर्माता शैलेन्द्र सिंह के साथ ‘क्या यह समय विश्व सिनेमा का है?’ विषय पर विचार मंथन।

rktvnews

भोजपुर:आधुनिक विश्व में औपनिषद् दर्शन का शंखनाद किया स्वामी विवेकानंद ने : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण शिखर सम्मेलन (ग्लेक्स) 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश।

rktvnews

स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस विशेष:उठो जागो और तब तक आगे बढ़ो जबतक लक्ष्य तक न पंहुच जाओ : स्वामी विवेकानंद

rktvnews

Leave a Comment