RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त, देवरी प्रखंड पहुंचे, पंचायत स्तरीय आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का किया शुभारंभ।

सभी विभागों को निर्देश ,प्रत्येक आवेदन की सही एवं समय पर प्रविष्टि की जाए सुनिश्चित।

आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर हो त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण।

योजनाओं का लाभ स्थल पर ही उपलब्ध कराने के हर संभव किए जाए प्रयास।

उपायुक्त ने जिलावासियों से की अपील, निकटतम शिविरों का उठाएं लाभ।

जिला प्रशासन का लक्ष्य, कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से न रहे वंचित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )26 नवंबर।राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 21 नवंबर से 28 नवंबर तक “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत गिरिडीह जिले के सभी पंचायत में बड़े पैमाने पर *#सेवाकाअधिकारसप्ताह* शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना और ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत त्वरित लाभ प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, आवेदन करने, स्वीकृति पाने और मौके पर ही परिसंपत्तियों का वितरण होने से जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सेवाएं प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरे पर राहत और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त, रामनिवास यादव ने देवरी प्रखंड के चतरो एवं चहाल पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में आमजनों को मिल रही सेवाओं, आवेदनों के निष्पादन, काउंटरों की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाये। ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही सुयोग्य लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना तथा झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का आधिकारिक लाभ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। शिविर में उपायुक्त ने कई छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र/आय प्रमाण पत्र बांटे। साथ ही कुछ लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया।
शिविर के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सेवाओं, प्राप्त आवेदनों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की सही एवं समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए और लाभुकों को योजनाओं का लाभ स्थल पर ही उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जाएँ। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन द्वारा सेवाओं को जन-सामान्य तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग/विधवा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, आय/जाति/निवास प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी सेवाएँ तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित समाधान हेतु विभागीय टीमों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की दैनिक निगरानी की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जायेगा।

Related posts

पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा महिला कॉलेज में लगा ब्लड प्रेशर और,ब्लड शुगर जांच शिविर ।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव मिले : अध्यक्ष फुटाब

rktvnews

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

दुमका:मुख्यमंत्री मईया सम्मान पेशन योजनान्तर्गत लाभुको का शत् प्रतिशत आधार कार्ड संख्या को बैंक खाता से लिंक्ड कराने हेतु तिथिवार सभी प्रखंडों में कैम्प का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 24

rktvnews

बक्सर: दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को कराया गया शस्त्र संचालन का अभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment