RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन।

कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति छात्रावास का भी किया निरीक्षण, छात्रों संग किया संवाद।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)14 अप्रैल।बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत अन्य अधिकारियों ने  शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने जिलेवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामना दी। मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता, महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें समाज के सभी जातियों, वर्गों और धर्मों के लोगों को समान अवसर दिए गए हैं। हम सभी को बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त श्री घोलप ने चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के ही कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति छात्रा आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बच्चों के साथ संवाद करते हुए उपायुक्त ने उनके साथ क्रिकेट भी खेला, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अंचल अधिकारी चतरा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यनिषेध संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 24

rktvnews

मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक ।

rktvnews

बागपत:होली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोजपुर: विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित।

rktvnews

Leave a Comment