RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:कलस्टर खेलों में बी.एस.डीएवी. के अनिरुद्ध ने जीता स्वर्ण पदक!योगा और बास्केटबॉल की टीम को मिला जोनल प्रवेश।

आरा/भोजपुर 17 अक्टूबर।स्थानीय बी.एस.डीएवी.प.स्कूल , मील रोड में आज विविध खेल प्रतिस्पर्धाओं में शामिल व विजेता, उपविजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रात:कालीन प्रार्थना सभा के बाद प्रचार्या द्वारा सम्मानित किया गया।
विदित हो कि विगत 14-15 अक्टूबर,23 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कम्पलेक्स , कंकड़ बाग में डीएवी.प.स्कूल्स, बिहार प्रक्षेत्र का ‘कलस्टर खेल प्रतिस्पर्धाएँ’ संपन्न हुई। प्राथमिक स्तर पर इस कलस्टर प्रतिस्पर्धा में डीएवी. बिहार प्रक्षेत्र- ‘जे'(बक्सर)और प्रक्षेत्र- ‘ए’ (पटना) को मिलाकर लगभग चौबीस डीएवी. विद्यालयों के अलग-अलग भार व वर्ग समूह के प्रतिभागी शामिल हुए। बी.एस.डीएवी., मील रोड ,आरा की ओर से एथेलेटिक्स, जूडो, योगा, सतरंज और बास्केटबॉल की प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बेहतर रही है।
बी.एस.डीएवी. के बास्केटबॉल बालिका टीम ने सेमीफाइनल में डीएवी, वाल्मि, पटना को 8-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में डीएवी., बी.एस.ई.बी.,पटना की टीम को 5-9 से कड़ी चुनौती दी और उपविजेता रही। साक्षी सिंह, स्वेता कुमारी, अनुष्का कुमारी , रागिनी, आराध्या, सुजाता आदि के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।
बी.एस.डीएवी. योगा में सभी चौथी कक्षा की बालिकाओं की टीम जहाँ उपविजेता रही , वहीं पाँचवी कक्षा के बालकों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जोनल खेलों के लिए अपनी जगह बना ली। बालिका टीम में आकांक्षा,अंजलि,सौम्या,प्रिसा और अनन्या ने तथा बालकों में श्रीमन नारायण, ऋषभ ,अमन,सत्यम तथा प्रणव ने हिस्सा लिया।
बी.एस.डीएवी. की एक बड़ी उपलब्धि जूडो में भी रही। इसमें अंश यादव को 65 कि.ग्रा.में,सिद्धांत ने 55 कि.ग्रा., साहिल ने 43 कि.ग्रा.तथा आयुष ने 53 कि.ग्रा. भार समूह में जहाँ कास्य पदक प्राप्त किया वही अनिरुद्ध ने 40 कि.ग्रा. भार समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसके अलावे सतरंज की प्रतिस्पर्धा में प्रतीक,रुद्र,सुयश,पुष्कर तथा आदित्य ने सेमीफाइनल तक टक्कर दिया। ऊँची कूद, लंबी कूद, दौड़ तथा डिस्कस थ्रो में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इस प्रकार बी.एस.डीएवी. के खिलाड़ियों ने कलस्टर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल, योगा और जूडो में जोनल लेवेल के लिए अपनी जगह बना ली है। डीएवी प.स्कूल्स प्रक्षेत्रीय निदेशक द्वारा सभी बच्चों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों तथा उनके खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी वहीं अभिभावकों के प्रति आभार जताया।

Related posts

छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है,झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है: डॉ मोहन यादव

rktvnews

बक्सर:डी. के.कॉलेज डुमराँव हुआ गुलज़ार, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना 2025 के पुरस्कार से हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

गृह मंत्री के आगमन की तैयारी को ले बैठक और विशाल सिंह के नेफेड डायरेक्टर निर्वाचित होने पर पूर्व सांसद के घर पर बंटती रही मिठाइयां।

rktvnews

पूर्व घोषित 7 अगस्त को माले के निगम के समक्ष भ्रष्टाचार विरोधी धरने को लेकर नेताओं ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अनिल फिरोजिया ने दाखिल किया नामांकन पत्र।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में केमिस्ट्री और उसके विभिन्न आयामों पर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment