RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस की मासिक बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 16 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में आज आईसीडीएस के द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक के प्रारंभ में मिशन शक्ति के बारे में जिलाधिकारी के द्वारा अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गयी। वन स्टाॅप सेंटर के संचालन के लिए संविदा पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की गई। जिसमें रोह, रजौली, वारिसलीगंज, सीडीपीओ के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रथम बच्चे पर 05 हजार एवं दूसरी बार बच्ची होने पर 06 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वारिसलीगंज सीडीपीओ के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में भ्रामक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।
डीएम वर्मा ने पोषाहार, स्वास्थ्य और पोषण में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर कार्यकलाप में सुधार लाने के लिए नसीहत दिये। उन्होंने आईसीडीएस के विभिन्न कार्यक्रमों को सुसंचालित करने के लिए साप्ताहिकी जाॅच वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से कराने का निर्देष दिया। टीएचआर के संबंध में कई आवष्यक जानकारी सीडीपीओ को दिया गया। जिले में कुल आॅगनबाड़ी केन्द्रों की स्वीकृत संख्या 2663 है। इसके तहत समान्य आॅगनबाड़ी केन्द्र 2426 और मिनी आॅगनबाड़ी केन्द्र 232 है। पोषण ट्रैकर के संबंध में भी समीक्षा की गई। संविदा पर महिला सुपरवाईजर की नियुक्ति करने के लिए डीपीओ को कई महत्वपूर्ण निर्देशष दिया गया।
आज की बैठक में संतोष कुमार सुमन जिला कृषि पदाधिकारी, कुमारी रिता सिंहा डीपीओ, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, आनन्द किशोर स्टोनो के साथ-साथ सीडीपीओ आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डबल इंजन की निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है जनता,तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को है आतुर: रघुपति यादव

rktvnews

देवघर:शिव भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा समागम: श्रावणी मेले के दौरान मंचों पर कलाकारों देंगे प्रस्तुतियां।

rktvnews

झारखंड:मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली में कराया गया मुक्त।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता गतिविधि को लेकर विकास मित्रों एवं शिक्षा सेवकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

नारी अपहरण !

rktvnews

भोजपुर:आरा में दिवंगत गायत्री सहाय की पुस्तक का विमोचन, साहित्यिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment