RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता और महिला प्रेरक फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर 12 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय न्यू पुलिस लाइन , आरा में विद्यालय की छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता एवं महिला प्रेरक फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई सी डी एस भोजपुर,जिला परियोजना प्रबंधक,wcdc ,जिला मिशन समन्वयक एवं लैंगिक विशेषज्ञ, dhew केंद्र प्रशासक एवं केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर,विद्यालय की शिक्षिका एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान माला कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस भोजपुर द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं के बीच टी शर्ट,टोपी और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और बताया की बालिकाओं को सशस्क्त करने के लिए केंद्र एवं राज्यों द्वारा बहुत सारी योजनाएं संचालित है जिससे बालिकाएं लाभान्वित भी हो रही है और अपना परचम लहरा रही है।
जिला परियोजना प्रबंधक,wcdc,icds संतोष कुमार राकेश द्वारा निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सम्पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिला हेल्प लाइन नंबर 181 और 112 के बारे में भी जानकारी दी।
जिला मिशन समन्वयक dhew मो तैयब अहमद द्वारा जिला हब फोर एंपावरमेंट ऑफ विमेन की जानकारी देते हुए कहा की बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।अब बेटी अभिशाप नहीं बल्कि वरदान साबित हो रही है । बेटी पढ़ लिख कर कैसे आगे बढ़े इसके लिए आज सबों की जिम्मेवारी तय करनी होगी तभी बेटियों को सशक्त किया जा सकता है।
केंद्र प्रशासक वन स्टेप सेंटर अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा निगम और वन स्टेप द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई और किसी भी सहायता हेतु सेंटर से संपर्क करने की बात कही।

Related posts

गिरीडीह:युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान संचालित, विभिन्न नारों के माध्यम से दिया गया संदेश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

अश्लील और द्विअर्थी गाना गाने वाले गायकों पर पड़ेगी प्रशासन की मार।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा गंगा कटाव क्षेत्रो का निरीक्षण, कटाव रोधी कार्य को जल्द पूरा करने का पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

Leave a Comment