
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 फ़रवरी।तरारी प्रखंड के एक ही परिवार के चार लोगो की सड़क दुर्घटना में घायल होने पर लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दीं। प्रमुख लोगों में परमानंद पासवान प्रखंड अध्यक्ष तरारी,मुन्ना कुमार मुखिया जेठवार सह जिला महासचिव लोजपा, संदीप कुमार प्रखंड अध्यक्ष संसदीय बोर्ड तरारी,लोजपा नेता रंगनाथ पासवान,कामेंद्र पासवान,प्रमोद पासवान, नवीन कुमार मीडिया प्रभारी तरारी आदि रहे।जो तरारी प्रखंड के धोकरहा गांव निवासी सुरेश सिंह सहित एक ही परिवार के चार के लोगो की सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनके घर जाकर परिजनों से मिला ।दुर्घटना में घायल पांच वर्ष की बच्ची की मौत हो गई थी तथा अन्य लोगों का इलाज पटना एम्स में चल रहा है।राजेश्वर पासवान ने इस दुख की घड़ी में साथ रहने की बात कही तथा पटना एम्स में इलाजरत घायलों के अभिभावकों से दूरभाष पर बात चित कर हाल चाल पूछा तथा इलाज में मदद करने का भरोसा दिलाया।
दूसरी तरफ तरारी प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामतपस्या पासवान के पुत्र चंदन पासवान की भी विगत दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उनके परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना दिए तथा यथा संभव मदद करने का भरोसा दिलाया तथा प्रखंड अध्यक्ष परमानन्द पासवान जी को मृतक की आश्रित पत्नी को संबंधित कागजात तैयार कर संबंधित विभाग से संपर्क कर लाभ दिलाने को कहा तथा समस्या आने पर जिला कमिटी को अवगत कराने को कहा। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी हर व्यक्ति के दुख सुख में साथ रहती है तथा आगे हमेशा साथ रहेगी।
