RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड की धरती में असीम संभावनाएं, एन डी ए सरकार धरातल पर उतारने का करेगी हर संभव प्रयास: शिवराज

कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में झारखंड केलिए करूंगा विशेष पहल।

झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं, ये प्रदेश और यहां की जनता अद्भुत है, सभी ने बहुत स्नेह दिया : शिवराज सिंह चौहान

झारखंड विधानसभा चुनाव समाप्ति के पश्चात वापस दिल्ली लौटे केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)21 नवंबर।केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इसके बाद शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया । इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों ने श्री चौहान से अपने अनुभव साझा किए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए हैं। चुनाव में उन्होंने ने भी दिन और रात मेहनत की है। आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है।
वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियाँ लेकर जा रहा हूँ। ये बड़ा अद्भुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है । यहाँ की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है।
कल चुनाव अभियान का अंतिम दिन था, आज यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा और अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा ।

Related posts

इसे कहते हैं सेना को युद्ध की भट्टी में झोंकना!

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने राकेश ओझा की जीत का किया आह्वाहन।

rktvnews

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार हाफ मैराथन,पहले संस्करण में 340 युवाओं ने लिया भाग।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबसी मोर्चा ने एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के समर्थन में की बैठक।

rktvnews

25 जून संविधान हत्या दिवस था” :भगत सिंह कोश्यारी

rktvnews

Leave a Comment