बागपत/उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर।जनपद बागपत में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता बाले दिव्यांग बच्चों हेतु एलिम्को कानपुर के सहयोग से व सर्व शिक्षा अभियान के बजट से उपकरण वितरण कैंप में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कंपोजिट विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर में 7.50 लाख रुपए की धनराशि के 147 उपकरण वितरित किये।
जिसमे एलिम्को कानपुर का 60/% व सर्व शिक्षा अभियान का 40%के बजट से उपकरण वितरित किये ।
जिसमे कुल118 दिव्यांग बच्चों को कुल147 उपकरण /उपस्कर उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया है ,दिव्यांग बच्चों को जो उपकरण/ उपस्कर उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें एम आर किट30,कैलीपर्स19,हियारिग ऐड़20,एल्बो कच2, व्हीलचेयर छोटी 21 ,बड़ी व्हीलचेयर12 ट्राईसाईकिल छोटी 14, ट्राई साइकिल बड़ी 2,रोलेटर छोटा 8 रोलेटर बड़ा 3, सीपी चेयर16 कुल 147 उपकरण दिए गए।
जिला अधिकारी ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि अपना ख्याल रखें बच्चों को कोई भी समस्या होगी उनका ध्यान रखा जाएगा सरकार उनके लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जिला समन्वयक प्रदीप कुमार,एलिम्को के अवनीश कुमार यादव पुनर्वास विशेषज्ञ, अमित कुमार मौर्या ऑडियोलॉजिस्टिक, रितेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर सहित समानित सदस्य उपस्थित रहे।
