RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:डा कल्याणी कुसुम सिंह स्मृति सम्मान से विभूषित होंगी महिला साहित्यकार ।

श्रद्धांजलि-सभा में साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने की घोषणा

RKTV NEWS/पटना(बिहार)17 अक्टूबर। अगले वर्ष से बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, अपनी दिवंगता उपाध्यक्ष डा कल्याणी कुसुम सिंह की स्मृति में, प्रतिवर्ष महिला लेखन के लिए किसी प्रतिभाशाली लेखिका को स्मृति-सम्मान दिया करेगा। यह घोषणा शनिवार को, ए आर एल सभागार, पटेल नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने की।

अपने श्रद्धांजलि उद्गार में डा सुलभ ने कहा कि कल्याणी जी एक ऐसी गंभीर लेखिका थीं, जिनके गंभीर साहित्य से आनेवाली पीढ़ियाँ लाभान्वित होती रहेंगी। उनकी रचनाओं में स्त्री-विमर्श ही नहीं, लोक-चेतना और समाज के प्रति अत्यंत कोमल संवेदनाएँ भी लक्षित होती हैं। वे सम्मेलन में एक कुशल मार्ग-दर्शिका के रूप में सम्मान पाती रही हैं। उनके निधन से साहित्य सम्मेलन और रचना-संसार को बड़ी क्षति पहुँची है।

श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में कुमार अनुपम, ईं अशोक कुमार, डा अर्चना त्रिपाठी, डा मनोज गोवर्धनपुरी, स्वर्गीया कल्याणी जी के पुत्र शशि रंजन कुमार, शिवेन्द्र कुमार, चिंटू मनीष, पुत्री निरुपमा सोलंकी, पुत्र वधूएँ रंजना सिंह, अनुराधा सिंह, भारती सिंह, जमाता संजय सोलंकी, पौत्र आदर्श , उत्कर्ष, अपूर्व, वागीश, पौत्रियाँ हर्ष, प्रज्ञा, दोहित्र तेजस , कवि इन्दु भूषण सहाय आदि साहित्यकार और प्रबुद्ध जन सम्मिलित थे ।

Related posts

आरा परिषदन में बाल श्रम उन्मूलन मुक्ति एवं पुनर्वास विषय पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:64 एकड़ भूमि 15 इकाइयों को हुईं आवंटित, ₹3,000+ करोड़ का निवेश और लगभग 1500 लोगों को रोज़गार की संभावना।

rktvnews

जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय पहलवान -उपराष्ट्रपति

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ब्रह्माकुमारी के सहयोग से दिल्ली-एनसीआर के लिए नशा मुक्त भारत अभियान वाहन रवाना किया।

rktvnews

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले चौकीदार परेड आयोजित।

rktvnews

इंदौर:सफलता की कहानी:स्ट्रा रीपर संचालन से बढ़ी आजीविका, नरवाई प्रबंधन हुआ सशक्त।

rktvnews

Leave a Comment