RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

आरा/ भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी ।उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की सकारात्मक पहल पर बिहार ग्रामीण बैंक, भोजपुर द्वारा अपने सीएसआर फंड से जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 200 इलेक्ट्रिक वेट मशीन उपलब्ध कराया गया। आज इन उपकरणों को उप विकास आयुक्त द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में अतिकुपोषित, मध्यम कुपोषित बच्चों एवं कुपोषित गर्भवती महिलाओं की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से “मिशन बाल पोषण सुरक्षा” को मिशन मोड में प्रारंभ किया गया है, जो 60 दिनों की अवधि के लिए लागू रहेगा। इस अभियान के तहत अतिकुपोषित बच्चों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत तक कमी लाने, कुपोषित गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें समुचित पोषण सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले के 10 प्रतिशत ऐसे आंगनवाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जहां अतिकुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है, ताकि नियमित वजन मापन के माध्यम से स्वास्थ्य में हो रहे सुधार का आकलन किया जा सके।
मिशन की प्रभावी निगरानी के लिए उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें आईसीडीएस, महिला विकास निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका से संबंधित अधिकारी शामिल हैं, साथ ही प्रखंड स्तर पर भी समितियों का गठन किया जाएगा। अतिकुपोषित बच्चों एवं कुपोषित गर्भवती माताओं की निगरानी सेविका, आशा एवं जीविका दीदी के माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम का सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक बच्चे के लिए पोषण कार्ड बनाया जाएगा तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी शो का आयोजन कर स्वस्थ बच्चों की माताओं को ‘पोषण माता’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। अभियान की समीक्षा साप्ताहिक एवं मासिक आधार पर की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने इस सहयोग के लिए बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय प्रयास बताया।

Related posts

।उप विकास आयुक्त, देवघर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू के राजौरी जिले में हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया।

rktvnews

गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक।

rktvnews

पटना: वोट दे और सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट पाएं🤓

rktvnews

भोजपुर:शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में ‘ ई कइसन इलाज ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है! इंदिरा जी की नीयत सही थी इसलिए आज भी उन पर भरोसा है: प्रियंका गांधी

rktvnews

Leave a Comment