RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून/उत्तराखंड 10 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट, साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य करेगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी रीना जोशी , मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वैशाली के जिला पदाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जिले में लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का 29 जुलाई, से 3 अगस्त,तक किया जा रहा है आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया विमोचन।

rktvnews

जियो ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ ग्राहकों को दी राहत।

rktvnews

महान शब्द-शिल्पी थे महाकवि पोद्दार रामावतार अरुण, मर्म-स्पर्शी कवि थे गोपी वल्लभ!जयंती पर साहित्य सम्मेलन ने दोनों काव्य-विभूतियों को दी श्रद्धापूर्ण काव्यांजलि ।

rktvnews

तीन दिन पूर्व लापता बालक का शव पानी भरे गड्ढे से मिला।

rktvnews

Leave a Comment