RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा: केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला नवादा सह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार आलोक शेखर ने विकास कार्यों का निरीक्षण एवं जन प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ किया संवाद।

नवादा/बिहार 10 अक्टूबर। आलोक शेखर केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला नवादा सह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली ने आज आकांक्षी प्रखंड पकरीबरावां के विकास कार्यों का निरीक्षण एवं तेजी से विकास के लिए दिए आवश्यक कई निर्देश एवं मार्गदर्शन ।
आज उन्होंने कृषक महाविद्यालय धेवधा में स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद, मध्य विद्यालय, डोला का भ्रमण एवं विद्यालय के बच्चों के बीच पौधे का वितरण, डोला गाॅव में पान उत्पादक, किसान समूह से संवाद एवं पान बरेजा का भ्रमण किये। डोला गाॅव में स्वच्छता दल को अपर सचिव एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किये।
केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला ने कृषक महाविद्यालय धेवधा में प्रखंड के विकास से संबंधित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश। इसके पूर्व जन प्रतिनिधियों ने अपर सचिव, जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त आदि पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किये। जन प्रतिनिधियों से उन्होंने प्रखंड और पंचायतों के विकास से संबंधित सुझाव और फिडबैक प्राप्त किये। प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरीबरावां ने स्मृति चिन्ह भेंट किये। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से पकरीबरावां प्रखंड के बारे में विस्तृत जानकारी दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कुल 14 प्रखंड हैं, जिसमें पकरीबरावां को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन किया गया है, जिसका बेहतर विकास करना है। चुनौतियों को अवसर में बदला जायेगा और सभी पंचायतों में विकास की गंगा बहायी जायेगी। अपर सचिव ने कहा कि हर गाॅव और हर टोले का विकास इसके माध्यम से तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाएं और विकास के लिए जुट जायें। विकास ही हमारा फोकस है। उन्होंने कहा कि विकास यहां काफी हुआ है और उसको आगे बढ़ाने का प्रयास रहेगा जिसमें आपलोगों का भी सहयोग जरूरी है। केन्द्र सरकार के द्वारा चयनित प्रखंडों में तेजी से विकास करने के लिए आकांक्षी के तहत चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि आपसे काफी सहयोग की अपेक्षा है। विकास से प्रखंड काफी आगे जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि रोड मैप बनाकर तेजी से विकास किया जायेगा। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, जिला परिषद के सदस्य जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इसके उपरान्त उकौड़ा पंचायत के डोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जाकर बच्चों से पठन-पाठन के बारे में बड़े प्यार से पूछा। अंग्रेजी और गणित से प्रष्न किये जिसका बच्चों ने सही-सही उत्तर दिया। उन्होंने शिक्षकों को भी काफी लगन और मेहनत के साथ बच्चों को पठ़ाने के लिए कई टिप्स दिये। इसके उपरान्त फलदार पौधे विद्यार्थियों के बीच अपने कर-कमलों से अपर सचिव, जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने वितरण किये। अपर सचिव ने विद्यालय परिसर में आॅवला का पौधारोपण कर जल जीवन हरियाली का संदेश विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को दिये। डोला गाॅव में पान उत्पादक किसानों से संवाद स्थापित किये और उनके पान के बरेजा के अन्दर जाकर उनकी समस्याओं के बारे में निकट से जानकारी प्राप्त किये। सत्येन्द्र चैरसिया ने बताया कि पान का बाजार नहीं रहने से हमलोगों को उचित दाम नहीं मिल पाता है। बनारस पकरीबरावां के मगही पान के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन ताजा पान के पत्तों को भेजने में काफी वक्त लग जाता है जिससे घटा की संभावना बनी रहती है। उन्होंने पान के पत्ते का सुरक्षित भंडारण गोदाम एवं शीत गाड़ी उपलब्ध कराने के लिए मांग की। इसके पश्चात् डोला गाॅव में ही स्वच्छता दल के बड़े समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम और विकास को देखकर केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला नवादा सह सचिव ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और प्रखंड के विकास के लिए आकांक्षी के तहत् नए-नए योजनाओं को क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम स्थल पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उकौड़ा पंचायत के मुखिया, पान उत्पादक किसान, जन प्रतिनिधि एवं काफी संख्या स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित प्रधानमंत्री के मन की बात को जिले के सभी शक्तिकेन्द्र और बूथो पर लोगो ने सुना।

rktvnews

30 अगस्त को शिवगंगा में होगा महाआरती।

rktvnews

भोजपुर : झूठे आश्वासन से नही चलेगा काम: एएनएम संघर्ष मोर्चा

rktvnews

बाल श्रमिकों का सर्वोच्च हित हमारी प्राथमिकता:श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट।

rktvnews

माननीय उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment