आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 अगस्त।संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की संयुक्त बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राज्य अध्यक्ष मोहन कुमार, चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह, अध्यक्ष डॉ एसके रूंगटा, विद्यालय के निदेशक डॉ कुमार द्विजेंद्र, राज्य सचिव ए के बोस, दीपक प्रकाश जैन, रीता सिंह, दीपक प्रकाश जैन, राज्य उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने संयुक्त रूप से किया।
अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यहां आकर सदस्यों से मुलाकात करने पर बेहद खुशी हुई। भोजपुर इकाई द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करता हूं। यहां आकर मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं ।राज्य उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने कहा कि कोरोना के बाद कार्यक्रम में तेजी आई है। जन जागरूकता के लिए अच्छे-अच्छे कार्यक्रम हो रहे हैं,जो स्वागत योग्य है। राज्य सचिव एक के बोस ने कहा कि 1969 से हम संस्था से जुड़ कर अनेक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। स्वागत संबोधन भोजपुर यूनिट के चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह के द्वारा किया गया। सचिव प्रतिवेदन सचिव विष्णु शंकर ने किया। सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया युवाओं को साहसिक गतिविधि ट्रैकिंग और साइकिलिंग आदि के लिए प्रेरित करती है साथ ही प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी देती है । यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जो वर्तमान में बिहार के राज्यपाल भी हैं।अध्यक्ष डॉ एसके रुंगटा ने कहा कि यूथ हॉस्टल के सभी सदस्य समाज की सेवा में अपनी भागीदारी दे रहे हैं ।
पर्यावरण संरक्षण पर पौधारोपण कुपोषण की रोकथाम आदि पर निश्चित काम कर रहे हैं । राज्य शाखा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया जा रहा है । मंच संचालन अनिल राज और धन्यवाद ज्ञापन सरदार गुरुचरण सिंह ने किया।
इस अवसर पर सम्मानित सदस्यों कोअंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह दिया गया जिसमें मोहन कुमार, सुधीर मधुकर, श्रीमती रीता सिंह,एके बोस, प्रियेश रंजन, अनिल राज, ईपीसी सदस्य और साथ ही साथ सभी यूनिट के सदस्यों को भी। 5 सदस्यों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया जिसमें जिसमें विजय कुमार सिंह, शरत जैन, सरदार गुरुचरण सिंह, अजय कुमार अग्रवाल, सुनील नैयर का नाम शामिल है। इस अवसर पर एक आम का पौधा राज्य अध्यक्ष मोहन कुमार चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह ,अध्यक्ष डॉक्टर एस के रुंगटा विद्यालय के निदेशक कुमार द्विजेन्द्र ईपीसी सदस्य अनिल राज ने किया। द्वितीय चरण में राज्य काउंसिल और राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर कृष्ण मोहन अग्रवाल, पूर्व सचिव दिनेश कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, आभा प्रसाद ,स्मिता जैन, रमेश जैन, श्रीप्रकाश, डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, गोविंदा सिंह, अनुराग सिंह, रेनू प्रकाश वर्धन स्वाति सिंह क्षमा दीपेश कुमार ऋषिकेश ओझा मनोज कुमार अमित आदि रहे।

